देवली नगर पालिका चुनाव 2026 के लिए नामांकन के पहले दिन गुरुवार को कुल 5 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।
रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार पहले दिन वार्ड नंबर 6, 7, 25 और 30 में नामांकन हुए। वार्ड 30 से रजनीश सुवालका पुत्र राधेश्याम सुवालका ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड 25 से धवन कुमार सुवालका पुत्र राजेश सुवालका ने इंडियन नेशनल कांग्रेस और निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड 6 से फूलचन्द बच्छेतियाँ पुत्र मदन लाल बच्छेतियाँ ने भारतीय जनता पार्टी से नामांकन दाखिल किया। वार्ड 7 से त्रिलोक पुत्र मोहन लाल ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से नामांकन भरा। पहले दिन कांग्रेस से 2, भाजपा से 1 और निर्दलीय से 2 नामांकन प्राप्त हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी भूपेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 29 व 31 अगस्त को भी जारी रहेगी।
देवली नगरपालिका चुनाव 2026 : पहले दिन 5 नामांकन, भाजपा-कांग्रेस और निर्दलीय ने ठोकी ताल










