देवली के राजकीय महाविद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेलो इंडिया संवाद : खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. पूरण मल वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं संकाय सदस्यों ने केंद्रीय लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी राष्ट्रीय संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवाओं के समग्र विकास तथा विकसित भारत@2047 के निर्माण में खेल एवं अनुशासन की महत्ता पर प्रकाश डाला। लाइव संबोधन के पश्चात महाविद्यालय में युवा संवाद एवं विशेष परिचर्चा सत्र का आयोजन हुआ। उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से अपने डिजिटल सुझाव दर्ज करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दोरान खेल प्रभारी राजकुमार सैनी, कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी व दिनेश कुमार मीणा आदि उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद : खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम आयोजित










