देवली में रहमतुलआलमीन हज़रत मुहम्मद ( स.) के पैदाइश के मौके पर आम मुस्लिम समाज की और से पहलवान शाह बाबा की दरगाह पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस हारून अंसारी ने बताया कि रक्तदान शिविर की शुरुआत डॉ. नईम अख्तर, डॉ मो. रोशन शेख, डॉ. माहिर अब्बासी द्वारा की गई। उन्होंने रक्तवीरो को संबोधित करते हुए कहा कि हमें इंसानियत के तकाजे को मध्य नज़र रखते हुए ज़्यादा से ज्यादा तादात में रक्तदान करना चाहिए जिससे किसी जरूरत मंद की जिंदगी बच सकेI शिविर में कुल 34 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ है। इस मौके पर सदर खालिक अब्बासी, एजेंसी मस्ज़िद सदर सलीम पठान, अय्यूब बाबा, अकील कुरैशी, शमी रंगरेज़, शानू फरीद अब्बासी, अख़्तर सना उल्लाह खान आदि मौजूद रहे।
मुस्लिम समाज द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित










