Ajay AryaAjay Arya 27-Aug-2026
(639 View)

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में मूर्ति कला कार्यशाला आयोजित

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में मूर्ति कला कार्यशाला आयोजित

देवली के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 6वीं व 7वीं के विद्यार्थियों के लिए बेगलेस डे के तहत मूर्ति कला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को विकसित करना था।
प्राचार्य नवरत्न मित्तल ने बताया कि विद्यालय के कला शिक्षक साबू लाल मीणा व कृषांगी वैष्णव ने विद्यार्थियों को मिट्टी से मूर्ति बनाने की विभिन्न तकनीकों से रूबरू कराया। बच्चों को मिट्टी तैयार करने, आकार देने और कलात्मक रूप प्रदान करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गणेश जी, मोर, बंदर, कुत्ता, बिल्ली सहित अनेक सुंदर आकृतियां बनाना सीखा। अपनी कल्पना शक्ति से उन्होंने कई आकर्षक कलाकृतियां तैयार की। विद्यालय के मुख्य  अध्यापक धर्मराज मीणा व सभी शिक्षकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। कार्यशाला ने बच्चों में रचनात्मकता, धैर्य और हस्तकौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel