Ajay AryaAjay Arya 27-Aug-2026
(609 View)

मतदाता जागरूकता को लेकर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

मतदाता जागरूकता को लेकर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर देवली उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जलसीना में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
प्रधानाचार्य रामकिशन विजय ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मतदान के महत्व, लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका, निष्पक्ष मतदान एवं अधिक से अधिक मतदान जैसे विषयों पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए। विद्यालय स्तर पर आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आगामी चुनाव में मतदाताओं को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना रहा। इस मौके पर शिक्षक प्रवीण कुमार मीणा, बाबू लाल रेगर, जयनारायण बैरवा, रमेश चंद्र वर्मा, प्रभु लाल, अर्जुन लाल, रवि साहू, मनीष चावला, भागचंद मीणा, आशीष उपाध्याय सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel