देवली के राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं हार्टफुलनेस संस्था बूंदी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो. पूरण मल वर्मा के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी निकिता वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में संस्था की प्रशिक्षक नीलू राजानी ने विद्यार्थियों को ध्यान की व्यावहारिक तकनीकों से अवगत कराया और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों व बचाव के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आज की आवश्यकता है। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी दिनेश कुमार मीणा, राम प्रसाद चौधरी एवं प्रियंका शर्मा का सहयोग रहा। इस दौरान 10 सखा-सखी को मॉनिटर नियुक्त कर किट वितरित की गई।
राजकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित










