देवली में बुधवार को नमाज़ ए ईशा शाही जामा मस्जिद में मेहफिल ए अज़मत गौस ए आजम कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।
समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस हारून अंसारी ने बताया कि माह ए मुबारक 11वीं शरीफ का पवित्र महीना शुरू होने पर मुस्लिम धर्मावलम्बियों द्वारा इस माह में हज़रत गौस ए आजम से अकीदत रखने वाले नियाज़, फातेहा, कुरआन ख्वानी, लंगर, महफ़िल ए शमा आदि का आयोजन करते हैं। इस मौके पर शाही इमाम अमान रज़ा वासिफी, नायब इमाम साकिब रज़ा मदनी द्वारा इस्लाम घर्म की शिक्षाओं पर तक़रीर करेंगे, और अन्य इस्लामिक उलेमाओं विद्वानों द्वारा भी हज़रत गौस ए आजम की जीवनी पर रौशनी डाली जाएगी।
एक शाम हज़रत गौस ए आजम के नाम, महफ़िल ए शमा कल










