देवली के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र एवं छात्रा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता में टोंक जिले के 26 विद्यालयों के कुल 96 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि पप्पू लाल, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल, तथा कार्यालय प्रभारी राजेश कुमार पारीक, प्रधानाचार्य गुलज़ार बाग टोंक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि समाज सेवक नवल मंगल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी। शारीरिक शिक्षक अशोक शर्मा के निर्देशन में प्रतियोगिता की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, यूसीईओ वसुधा शर्मा, एसडीएमसी सदस्य जितेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।
70वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का उद्घाटन










