Ajay AryaAjay Arya 22-Sep-2026
(107 View)

जलझूलनी एकादशी पर निकली ठाकुर जी की शोभायात्रा, अखाड़ा प्रदर्शन बना आकर्षण

जलझूलनी एकादशी पर निकली ठाकुर जी की शोभायात्रा, अखाड़ा प्रदर्शन बना आकर्षण

देवली में जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर शहर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों से ठाकुर जी की सामूहिक शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गई थीं। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर ठाकुर जी का स्वागत किया गया।शोभायात्रा के दौरान युवाओं द्वारा किए गए अखाड़ा प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। युवाओं ने लाठी, तलवारबाजी और विभिन्न शारीरिक करतब दिखाकर शक्ति प्रदर्शन किया, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की। अंत में शोभायात्रा नेकचाल तालाब पर पहुंची जहां विधि-विधान से ठाकुर जी का जल विहार करवा कर आरती की गई।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel