देवली में नगर पालिका चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशी अपनी जमानत राशि 23 सितंबर से 7 अक्टूबर के मध्य उपकोष कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
उपकोष अधिकारी श्याम सुंदर साहू ने बताया कि जिन प्रत्याशियों ने नगर पालिका चुनाव में भाग लेने हेतु जमानत राशि जमा करवाकर फॉर्म भरा है, या किसी कारणवश फॉर्म वापस ले लिया है, या जिनकी जमानत जप्त नहीं हुई वह प्रत्याशी अपने जमानत राशि 23 सितंबर से 7 अक्टूबर की अवधि में देवली स्थित उपकोष कार्यालय में प्राप्त 11:00 बजे से दोपहर 2:00 तक नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करके प्राप्त कर सकता है।
नगर निकाय चुनाव 2026 : जमानत राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू, 23 सितंबर से 7 अक्टूबर तक मिलेगी राशि










