Ajay AryaAjay Arya 04-Oct-2026
(151 View)

अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ, वाहन रैली निकाली

अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ, वाहन रैली निकाली

देवली में अग्रवाल पंचायत संस्था के तत्वाधान में 10 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के आयोजन का शुभारंभ किया गया। 
आकाश कंछल ने बताया कि बाजार सजावट एवं लूडो किंग प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम शुरू हुए जिसमें लूडो किंग जूनियर वर्ग में प्रथम प्रिंस अग्रवाल, द्वितीय आदी गोयल, पुरुष वर्ग में प्रथम हर्षू मित्तल एवं द्वितीय मुकुट सिंहल व महिला वर्ग में प्रथम प्रियानी अग्रवाल, द्वितीय संतोष गोयल रही। रविवार को प्रातः बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में प्रथम अदित अग्रवाल, द्वितीय वैदिक अग्रवाल, सीनियर वर्ग में प्रथम अर्पण सिंहल, द्वितीय अर्णव गोयल एवं महिला वर्ग में प्रथम श्रुति अग्रवाल, द्वितीय नीलू गर्ग रही। दोपहर में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel