देवली उपखंड के चांदली ग्राम में जय अंबे वॉलीबॉल क्लब द्वारा एकदिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रसाद गुर्जर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र की 20 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों ने शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निवाई की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निवाई की टीम बनी विजेता










