देवली उपखंड के गैरौली ग्राम से कालानाड़ा बालाजी की ओर गुदली का झोपड़ा होते हुए सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन में बताया कि उक्त रास्ता उबड़ खाबड़, कीचड़ होने के कारण आवागमन बाधित होता है। इस संबंध में प्रशासन को कई बार अवगत करवा दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तथा ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार में चेतावनी दी है कि यदि यह रास्ता नहीं बनाया गया तो आने वाले चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।
आम रास्ता ठीक नहीं हुआ तो करेंगे मतदान का बहिष्कार










