देवली उपखंड के राजकीय विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किशोरी मेले का आयोजन किया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला में प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह शक्तावत ने बालिका शिक्षा, बाल विवाह रोकथाम, कन्या भ्रूण हत्या आदि के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं को बताया। बालिका दिवस पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर नरेंद्र पेडवाल, रामरतन कुमावत, मनोहर कुमावत, सरदार गुर्जर, दीपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारदडा में पोस्टर प्रतियोगिता रखी गई तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर संस्था प्रधान राजेश कुमार मीणा, सोहनलाल बरवड़, धनराज पाराशर, गोपाल लाल गुर्जर, पारस गुर्जर, मनोज केवट आदि उपस्थित रहे।
राजकीय विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया










