शनिवार को तालुका मुख्यालय देवली स्थित न्यायालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
लोक अदालत में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के समक्ष 55 प्रकरण रखे गए जिनमें सभी 55 प्रकरणों का लोक अदालत की भावना से निस्तारण हुआ। अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के 26 में से 26, ग्राम न्यायालय देवली के 130 में से 130 और सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी के 57 में से 57 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा तालुका विधिक सेवा समिति देवली में 1045 प्री-लिटिगेशन प्रकरण रखे गए, जिनमें से 12 प्रकरणों में समझौता होकर 7,31,996 रुपये की रिकवरी हुई। लोक अदालत बेंच के पीठासीन अधिकारी हर्ष मीणा, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय देवली तथा सदस्य शिवजीराम डडवाडिया अधिवक्ता रहे। इस दौरान रीडर पुष्पेन्द्र अग्रवाल, भजन लाल मीणा, महेश लक्षकार, सचिव विजय गौड़, तालुका विधिक सेवा समिति स्टाफ, अधिवक्ता, बैंकों के शाखा प्रबंधक, बीएसएनएल प्रतिनिधि एवं पक्षकारान उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 268 प्रकरणों का हुआ निस्तारण










