राजस्थान में आगामी पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विधिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा विधि प्रकोष्ठ राजस्थान की ओर से प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत के निर्देशानुसार पार्टी प्रत्याशियों को विधिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए अधिवक्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार जिला परिषद के वार्ड नंबर 31 और देवली पंचायत समिति क्षेत्र के लिए अधिवक्ता अजीत सिंह और अधिवक्ता बंशीलाल कलवार को विधिक सहायता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिवक्ता पंचायत राज चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशियों को आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन एवं विधिक सहायता उपलब्ध करवाने में सहयोग करेंगे। भाजपा विधि प्रकोष्ठ की इस पहल का उद्देश्य पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को कानूनी प्रक्रियाओं एवं चुनाव संबंधी नियमों के बारे में आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाना है।
पंचायत चुनाव में अधिवक्ता अजीत सिंह और बंशीलाल कलवार को सौंपी विधिक जिम्मेदारी










