Ajay AryaAjay Arya 10-Oct-2026
(215 View)

अमावस्या पर श्री सांवलिया सेठ मंदिर का भंडार खोला गया, 3.19 लाख रुपये की राशि प्राप्त

अमावस्या पर श्री सांवलिया सेठ मंदिर का भंडार खोला गया, 3.19 लाख रुपये की राशि प्राप्त

श्री सांवलिया सेठ मंदिर देवली में  शनिवार को अमावस्या के पावन अवसर पर मंदिर का भंडार खोला गया। भंडार की राशि की गणना के दौरान कुल 3 लाख 19 हजार 331  रुपये की राशि प्राप्त हुई।
उपाध्यक्ष संपत सुवालका ने बताया कि इसके साथ ही भंडार में 100 रु. नेपाल के और 5 रुपये मूल्य के 19 सिक्के श्री लंका के प्राप्त हुए। अमावस्या के अवसर पर भंडार खुलने की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्री सांवलिया सेठ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है और भक्तों द्वारा श्रद्धा से किया गया प्रत्येक दान मंदिर के विकास एवं धार्मिक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगा। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सांवलिया सेठ जी की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे। इस दौरान समिति के सचिव केपी सिंह नरूका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, अशोक दुबे, लक्ष्मण सिंह शक्तावत, लक्ष्मीकांत पारीक, पुजारी राजकुमार शर्मा, विनोद गोयल, महेश सोनी, धर्मराज गुर्जर, कार्तिक साहू, सूरज सैन उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel