राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम शनिवार को पंचायत समिति देवली के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति विकास अधिकारी बलराम मीणा, तहसीलदार रमेश पहाड़िया, दक्ष प्रशिक्षक गिरिराज जोशी, सुनील जैन ने नाम निर्देशन प्रक्रिया, नामांकन पत्र भरने की विधि तथा जमा करवाए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चुनाव संबंधी नियमों और सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव को सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न कराना है, ताकि प्रत्याशियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम संपन्न










