देवली में आयोजित 10 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार की शाम मेले का आयोजन हुआ।
नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष आकाश कंछल ने बताया कि गांधी पार्क में आयोजित मेले का उद्घाटन संस्था के संरक्षक बृजकिशोर गोयल, महावीर गोयल एवं अध्यक्ष नौरतमल गोयल ने फीता काटकर किया। इस दौरान समाज के महिला पुरुषों ने विभिन्न व्यंजनों की करीब दो दर्जन से अधिक स्टाले लगाई। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ बच्चों ने विशेष तौर से हस्त निर्मित सजावटी वस्तुएं, इमिटेशन ज्वेलरी, कई मनोरंजक खेल आदि की स्टाले लगाई। इस दौरान समाज बंधुओं ने मेले का भरपूर आनंद लेते हुए आयोजन को सफल बनाया। इसी शृंखला में रविवार को प्रातः प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, हवन, कलश शोभायात्रा, पुरुष वर्ग के खेल कूद प्रतियोगिता, भव्य शोभायात्रा एवं रात्रि में प्रीति भोज का आयोजन किया जाएगा।
अग्रसेन जयंती रविवार को, मेले का लिया आनंद










