टोंक एसपी रोशन मीणा के निर्देश पर डीएसटी टीम ने बरौनी थाना क्षेत्र के भरथल तिराहा में साइबर ठगी के अड्डे का भंडाफोड़ किया है।
आरोपी सोशल मीडिया पर "घर बैठे मोटा मुनाफा" का लालच देकर लोगों से ठगी करते थे। गिरोह लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी ओम प्रकाश पुत्र जन्शी लाल मीणा, निवासी राजाधिराजपुरा, दत्वास को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी मकान मालिक मुकेश पुत्र मूलचंद मीणा, निवासी भरथल, बरौनी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। मौके से 8 स्मार्टफोन, 1 टैबलेट, 1 वाई-फाई डिवाइस, 14 एटीएम कार्ड, 14 सिम कार्ड और 1 चेक बुक जब्त की गई है। एनसीआरपी पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ 6 शिकायतें दर्ज हैं। बरौनी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर ठगी के अड्डे पर पुलिस का छापा, डीएसटी ने किया हाई-टेक साइबर क्राइम के अड्डे का भंडाफोड़











