Ajay AryaAjay Arya 11-Oct-2026
(95 View)

शारदीय नवरात्र पर मंदिरों में घट स्थापना और रामायण पाठ शुरू

शारदीय नवरात्र पर मंदिरों में घट स्थापना और रामायण पाठ शुरू

रविवार से शारदीय नवरात्र का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। शहर के प्रमुख शक्तिपीठों सहित सभी देवी मंदिरों में सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई।
बिजासन माता रानी कुचलवाड़ा, हिंगलाज माता रानी चांदली समेत माता रानी के कई मंदिरों में  माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शनों के लिए लगी रहीं। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। वहीं कई मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर नौ दिवसीय अखंड रामायण पाठ का भी शुभारंभ हुआ। पंडितों ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, दुर्गा सप्तशती पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। शहर में जगह-जगह माता के दरबार सजाए गए हैं।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
https://www.instagram.com/reel/DeWqdz_NbJy/?srtk=eGhjZmRtaHdmdXV4


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel