Ajay AryaAjay Arya 12-Oct-2026
(188 View)

देवली पंचायत समिति में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 25 सीआर क्षेत्र में कुल 1 लाख 37 हजार मतदाता

देवली पंचायत समिति में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 25 सीआर क्षेत्र में कुल 1 लाख 37 हजार मतदाता

कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति देवली ने पंचायत चुनाव को लेकर वार्डवार मतदाता सूची का विवरण जारी कर दिया है।
जारी सूची के अनुसार पंचायत समिति देवली में कुल 25 सीआर क्षेत्र बनाए गए हैं। इन सभी क्षेत्रों में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 149 रहेगी। कुल मतदाताओं की संख्या 1,37,503 है। क्षेत्र संख्या 1 से 10 तक में 5 से 8 मतदान केन्द्र हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 6922 मतदाता क्षेत्र संख्या 9 में हैं। क्षेत्र संख्या 11 से 20 तक में 5 से 7 मतदान केन्द्र हैं, जिनमें क्षेत्र संख्या 17 में 6754 मतदाता हैं जो इस ब्लॉक का दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है। सबसे कम मतदाता क्षेत्र संख्या 23 में 4185 हैं, जहां 4 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। क्षेत्र संख्या 25 में सबसे ज्यादा 7 मतदान केन्द्र हैं और 6609 मतदाता हैं। प्रशासन द्वारा सभी 149 केन्द्रों पर चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel