देवली क्षेत्र का शाखा संगम कार्यक्रम आदर्श विद्या मंदिर कुचलवाड़ा रोड में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सेवा विभाग प्रमुख सुरेश कुमार का मुख्य वक्तव्य रहा। उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। इस शाखा संगम कार्यक्रम में देवली क्षेत्र की 18 शाखाओं के 200 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। इस आयोजन का उद्देश्य शाखाओं के बीच समन्वय, संगठनात्मक एकता एवं स्वयंसेवकों में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
आरएसएस का शाखा संगम कार्यक्रम संपन्न










