Ajay AryaAjay Arya 12-Oct-2026
(75 View)

राजकीय विद्यालय में बाल शोध मेले का आयोजन

राजकीय विद्यालय में बाल शोध मेले का आयोजन

देवली उपखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा गाँवड़ी में सोमवार को राजेश शर्मा के आतिथ्य एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रवि शंकर मीणा की अध्यक्षता में बाल शोध मेले का आयोजन किया गया।
मेले में विद्यार्थियों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर दैनिक जीवन से जुड़ी गतिविधियों एवं विषयों पर कार्य करवाया गया। विद्यार्थियों ने पशुओं से प्राप्त दूध के घरेलू उपयोग, खाद्य पदार्थों की राशियों में होने वाले परिवर्तन, परिवार की खपत एवं बचत, फसलों की बुवाई, जुताई, सिंचाई, कटाई तथा भंडारण जैसे विषयों पर जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने समूहों में आँकड़ों का संग्रहण एवं वर्गीकरण कर उन्हें सारणी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही दण्ड आलेख, आयताकार पाई चार्ट आलेख एवं अन्य गणितीय गतिविधियों के माध्यम से अपने ज्ञान और समझ का प्रदर्शन किया। मेले में विज्ञान एवं गणित से संबंधित विभिन्न गतिविधियों ने विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा दिया। छात्र-छात्राओं ने प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और गतिविधियों के जरिए सीखने का अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान कन्या मीणा के मार्गदर्शन में अध्यापक नवीन गौतम, निर्मला जाट, बृज कंवर हाड़ा, गरिमा शर्मा एवं आशा जाट सहित विद्यालय के शिक्षकों ने आयोजन में सहयोग किया। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel