टोंक जिले के दूनी शहर की राखी लुहाड़िया ने राष्ट्रीय स्तर की लेखन प्रतियोगिता में 32वां स्थान प्राप्त कर दूनी का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित समारोह में दिगंबर जैन समाज की धर्मप्रभावना समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
यह प्रतियोगिता परम पूज्य आचार्य शिरोमणि श्रमण 108 विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि सुधासागर महाराज के 44वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में राखी लुहाड़िया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 32वां स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुनि सुधासागर महाराज के सान्निध्य में उन्हें सम्मानित किया गया। राखी की इस उपलब्धि से दूनी के जैन समाज में खुशी का माहौल है।
राखी लुहाड़िया राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता में हुई सम्मानित










