Ajay AryaAjay Arya 12-Oct-2026
(120 View)

राजकीय महाविद्यालय में नशा-मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक, नशा मुक्त जीवन का दिया संदेश

राजकीय महाविद्यालय में नशा-मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक, नशा मुक्त जीवन का दिया संदेश

राजकीय महाविद्यालय देवली में सोमवार को नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र के अंतर्गत नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नशे के कारण परिवारों में उत्पन्न समस्याओं, युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों और समाज में बढ़ती चुनौतियों को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया तथा नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. पूरण मल वर्मा के मार्गदर्शन एवं नशा-मुक्ति केंद्र की नोडल अधिकारी निकिता वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इसमें सह-नोडल अधिकारी दिनेश कुमार मीणा, सदस्य राम प्रसाद चौधरी व प्रियंका शर्मा का सक्रिय सहयोग रहा। इस अवसर पर संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel