Ajay AryaAjay Arya 12-Oct-2026
(327 View)

ईमानदारी की मिसाल: सड़क पर मिले इजरायली पर्यटक के आईफोन को घर बुलाकर लौटाया

ईमानदारी की मिसाल: सड़क पर मिले इजरायली पर्यटक के आईफोन को घर बुलाकर लौटाया

आज के दौर में जहां कीमती सामान मिलने पर लोग उसे रख लेते हैं, वहीं नासिरदा क्षेत्र के कल्याणो का थांवला निवासी शिवराज पुत्र जगदीश बैरवा ने ईमानदारी की अनोखी मिसाल पेश की है।
जानकारी के अनुसार शिवराज के छोटे भाई भोजराज बैरवा जब देवली से अपने गांव कल्याणो का थांवला आ रहे थे, तब रास्ते में उन्हें एक आईफोन सड़क पर पड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि मोबाइल इजरायल के एक पर्यटक का था। भोजराज ने इसकी जानकारी अपने भाई शिवराज को दी। इसके बाद शिवराज ने पर्यटकों को ढूंढकर अपने घर बुलाया और उनका कीमती मोबाइल सुरक्षित वापस लौटा दिया। खोया हुआ फोन वापस मिलने पर इजरायली पर्यटकों ने राहत महसूस की और दोनों भाइयों की ईमानदारी की दिल से सराहना की। क्षेत्र में उनके इस नेक कार्य की हर ओर प्रशंसा हो रही है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel