पंचायत समिति देवली की ग्राम पंचायत वार मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के अनुसार पूरी पंचायत समिति में कुल 438 वार्ड हैं और कुल मतदाता 1,37,503 हैं।
सबसे बड़ी ग्राम पंचायत नासिरदा है, जहां 17 वार्ड हैं और कुल मतदाता 6021 हैं। राजमहल और धुवाकलां में 13-13 वार्ड हैं, जिनमें क्रमशः 4124 और 4185 मतदाता हैं। सबसे छोटी ग्राम पंचायत बिसलपुर है, जहां 7 वार्ड में मात्र 294 मतदाता हैं।इसके अलावा पनवाड़ में 11 वार्ड में 3897, निवारिया में 11 वार्ड में 3841, नगरफोर्ट में 13 वार्ड में 4481 मतदाता हैं। प्रशासन के अनुसार अधिकांश ग्राम पंचायतों में 7 से 9 वार्ड रखे गए हैं। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अब पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं।
देवली पंचायत समिति: ग्राम पंचायत वार मतदाता सूची जारी, नासिरदा में सबसे ज्यादा 6021 मतदाता










