असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाये जाने वाला त्यौहार दशहरा शनिवार को हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगा।
नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि नगरपालिका द्वारा 51 फीट ऊंचे रावण एवं 31-31 फीट ऊंचे कुम्भकरण एवं मेघनाद के पुतले तैयार करवाये गये है, जिनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के खेल मैदान में दहन किया जाएगा। दशहरा पर्व के उपलक्ष पर गौरी शंकरजी की बगीची से राम-सीता-लक्ष्मण की झांकी जुलूस के रूप में सायं 4.00 बजे रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचेगी। जहां पर राम-लक्ष्मण द्वारा रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन के पश्चात राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। रावण दहन स्थल पर नगरपालिका द्वारा भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
दशहरा कल : राउमावि के खेल मैदान में होगा रावण, कुम्भकरण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन

