Ajay AryaAjay Arya 22-Sep-2026
(81 View)

नगर पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा जीती, पूर्व चेयरमैन बने वाइस चेयरमैन

नगर पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा जीती, पूर्व चेयरमैन बने वाइस चेयरमैन

नगर पालिका मंडल देवली के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को संपन्न हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नेमीचंद जैन को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। नेमीचंद जैन को कुल 25 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी सौरभ जिंदल को 10 मत मिले।
मंगलवार को भाजपा एवं कांग्रेस से उपाध्यक्ष पद के दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोनों सही पाए गए। दोपहर 2:30 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई तत्पश्चात भाजपा, कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षद मतदान के लिए नगर पालिका पहुंचे तथा बारी-बारी से मतदान किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा खेमे में जश्न का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन का माला पहनाकर स्वागत किया। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस जीत के साथ ही नगर पालिका मंडल देवली में भाजपा का पूर्ण रूप से बोर्ड बन गया है। उल्लेखनीय है कि नेमीचंद जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तथा सौरभ जिंदल भी पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रहे है। 
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel