Ajay AryaAjay Arya 16-Mar-2026
(102 View)

एनएसएस शिविर में छात्रों ने सीआईएसएफ का शैक्षणिक भ्रमण किया, स्वच्छता, बागवानी समैत कई सेवा कार्य सीखे

एनएसएस शिविर में छात्रों ने सीआईएसएफ का शैक्षणिक भ्रमण किया, स्वच्छता, बागवानी समैत कई सेवा कार्

देवली उपखंड के राजकीय विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।       
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने शिविर प्रभारी अरविन्द खटीक के नेतृत्व में सीआईएसएफ का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बल के अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार के हथियारों की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने वार म्यूजियम, ब्रिटिश काल के फांसी घर तथा नेकचाल मंदिर का भी अवलोकन किया। ट्रेनर द्वारा बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की विशेष ट्रेनिंग भी दी गई। 
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि स्वयंसेवको ने रैली निकाल कर बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में साफ सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली ने बताया कि  आयुर्वेदिक औषधालय से योग एवं ध्यान प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा स्वयंसेवकों को योग करवाया तथा ध्यान से दिमाग को स्थिर रखने के गुर सिखाएं। वार्ताकार रजा मुराद ने डिजिटल साक्षरता, स्वयंसेवकों को ज्ञानवर्धक जानकारी दी। 
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कैलाश वर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा के निर्देशन में छात्र शिविर में विभिन्न सेवाओं के कार्य सीख रहे हैं जिसमें स्वच्छता, बागवानी, वृक्षारोपण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, रक्तदान, स्वाइन फ्लू, एड्स, नेत्र, दंत, चर्म रोग के बारे में जागरूक किया जा रहा हैं। कानून, नरेगा, जल जीवन मिशन, मतदाता जागरूकता, सूचना का अधिकार आदि के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारियां प्रदान की जा रही है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel