Ajay AryaAjay Arya 16-Mar-2026
(99 View)

माहे मुकद्दस रमजान अपने अंतिम पड़ाव पर लेकिन रोज़ा अफ्तार पार्टियां अपने उरूज़ पर, नोजवानों ने जरूरतमन्दों को खाना खिलाया

माहे मुकद्दस रमजान अपने अंतिम पड़ाव पर लेकिन रोज़ा अफ्तार पार्टियां अपने उरूज़ पर, नोजवानों ने जरूर

देवली शहर में माहे मुकद्दस रमजान अंतिम दौर पर है। इसी मुबारक मौके पर समाज सेवियों द्वारा रोजेदारों नमाजियों के लिए शहर की विभिन्न मस्जिदों में रोजा इफ़तार, दावत ए इफ़्तार का बड़ी संख्या में आयोजन किए जा रहे हैं जिसमें सामूहिक रोज़ा खोला जा रहा है। 
समाज के हारून अंसारी व मोहम्मद इदरीस ने बताया कि शहर के भामाशाह इक़बाल हारून रंगरेज, सद्दाम हुसैन, इमरान मंसूरी द्वारा सीआईएसएफ (रिसाला) मस्जिद में रोज़ा अफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की तादाद में रोजेदारों नमाजियों ने शिरकत की। इस मुबारक अवसर पर हाफ़िज़ कारी मुकीम रज़ा द्वारा पवित्र माह के अंतिम अशरा की फजीलत बताई और कहा कि माहे मुबारक की 21,23,25,27,29 राते लै तुल क़दर, शबे कदर (पवित्र राते) होती हैं। इन रातों में खूब ख़ुदा की आराधना इबादत करनी चाहिए और समाज के वंचित तबके तक राहत किट, ईद किट, जकात खैरात फ़ित्रा सदका पहुंचना चाहिए ताकि निर्धन लोग भी ईद की खुशियों का आनंद ले सके।
जरूरतमन्दों को भोजन कराया :- जामियात ऑलमा हिंद देवली के सदर अख्तरुल्लाह खान ने बताया कि रमज़ान पवित्र माह में मुसलमान नौजवान समिति एजेंसी देवली द्वारा रोज़ा इफ्तार के बाद शहर में जरूरतमन्दों को खाना खिलाया गया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel